किसानों ने भाजपा विधायक को घेर धक्का-मुक्की की, कुर्ता भी फटा

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किसानों ने हिसार के भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता को तकरीबन 20 मिनट तक घेरे रखा। इसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बाहर निकाला। उनको निकालने समय हुई धक्का-मुक्की में विधायक का कुर्ता भी फट गया। वहीं किसानों ने गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तार के बाद विरोध में रामायण टोल प्लाजा पर जाम भी लगा दिया।

सोमवार को किसान संगठनों के सदस्य लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान किसानों को विश्राम गृह में हिसार के विधायक के होने की जानकारी लगी। विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आने की जानकारी लगते ही कुछ आक्रोशित युवाओं ने विधायक सीएम के बयान पर माफी मांगने की बात कही।

तकरीबन 20 मिनट तक किसान उनके सामने खड़े रहे। आक्रोशित किसानों ने कहा कि यूपी के केंद्रीय मंत्री की गाड़ी ने लोगों को कुचल कर उनकी हत्या कर दी। इसी बीच धक्का-मुक्की में विधायक का कुर्ता भी फट गया। विधायक ने कहा ऐसा करने वाले किसान नहीं हो सकते हैं।

LIVE TV