किसानों का गुस्सा नही हुआ शान्त, दिल्ली के बाद यूपी में भी…

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसान कानून के खिलाफ पंजाब-हरियाणा से आए हजारों किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान दिल्ली की सीमा पर जमे हैं वहीं पुलिस भी उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही है। किसानों की संख्या को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षाबलों को तौनात कर दिया गया है। बता दें ना ही सिर्फ पंजाब-हरियाणा के किसान बल्कि भारतीय किसान यूनियन भी उन के साथ प्रदर्शन कर रहा है। इस प्रदर्शन को देखते हुए सभी किसानों में काफी नराजगी है। किसानों की इस नाराजगी को देखते हुए यूपी में भी सभी नेशनल हाईवे को जाम करने का किसानों ने ऐलान कर दिया है।

किसानों के प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सिंधु बॉर्डर पर कंटीले तारों से बैरिकेडिंग कर दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने इस सिंधु बॉर्डर को सील कर भारी संख्या में पुलिस बल एकत्र कर लिया है। इस बैरिकेडिंग के बाद ना कोई दिल्ली से हरियाणा जा सकता है और ना ही कोई हरियाणा से दिल्ली आ सकता है। किसानों पर पुलिस के द्वारा की गई किसी भी कार्रवाही का प्रभाव नही दिख रहा है। अभी भी हजारों संख्या में किसान अपनी-अपने घरों से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये किसान पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल के पास ठहरे हैं। वहीं आज ये सभी किसान राजधानी दिल्ली की ओर बढ़ेंगे।

इन किसानों के अदंर इतना गुस्सा था कि कल पुलिस के द्वारा की गई बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका था वहीं आज इन किसानों का प्रदर्शन बड़ा रूप ले सकता है। पुलिस प्रशासन के साथ दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए भी यह मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस प्रदर्शन से दिल्ली की मेट्रो सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

दिल्ली में उन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जो आने-जाने के लिए मेट्रो का प्रयोग करते थे। ऐसे में उन्हें सिर्फ निजी वाहनों व टैक्सी, बसों पर ही निर्भर रहना होगा। दिल्ली पुलिस का मानना है कि आज भी सिंधु बॉर्डर के साथ ही गुरुग्राम बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के कारम जाम की स्थित बन सकती है। जिस से आप आज इन मार्गों का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।

LIVE TV