किन्‍नर ने अखिलेश यादव को दिया ‘श्राप’, अब कभी नहीं बन सकेंगे “मुख्यमंत्री” !

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नवगठित उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में सोनम किन्नर को नियुक्त किया है। इस कुर्सी पर बैठते ही सोनम ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को श्राप दे डाल। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब फिर कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

दरअसल, प्रदेश सरकार ने इसी साल नौ अगस्त को किन्नरों के कल्याण के लिए समाज कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में 23 सदस्यीय किन्नर कल्याण बोर्ड गठित किया था। इसमें उपाध्यक्ष व पांच सदस्य किन्नर रखे जाने थे। बुधवार को प्रदेश सरकार ने उपाध्यक्ष व चार सदस्यों को नामित कर दिया। प्रमुख सचिव समाज कल्याण हिमांशु कुमार ने इसके आदेश जारी कर दिए। यह बोर्ड किन्नरों की आवश्यकताओं, मुद्दों व समस्याओं पर काम करते हुए नीति व संस्थागत सुधारों के लिए सरकार को सुझाव देगा। प्रदेश में तकरीबन डेढ़ लाख किन्नर हैं।

LIVE TV