कासगंज में उग्र हुआ लेखपालों का आंदोलन, 2 दिन का वेतन कटने से हैं नाराज

रिपोर्ट:- आयुष भारद्वाज/ कासगंज

जनपद कासगंज में भी आठ सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का आंदोलन  उग्र होता जा रहा है। 10 दिसम्बर से लगातार हडताल पर बैठे लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

साथ ही कहाकि सरकार की कार्रवाई से लेखपाल संघ डरने वाला नहीं है। 10  दिसम्बर से लगातार धरने पर बैठे लेखपालों का आक्रोश सतावे आसमान पर उस वक्त पहुंच गया, जब उन्हें आठ सूत्रीय मांगे पूरी किये जाने की जगह प्रशासनिक कार्रवाई मिली।

लेखपालों का धरना

कासगंज जिले में भी धरने पर बैठे 132 लेखपालों  का दो दिन वेतन कटाने के निर्देश दिये। इसके बाद लेखपाल संघ में खासा आक्रोश भडक उठा। उन्होंने धरना स्थल पर जमकर नारे बाजी की।

मुज़फ्फरनगर में धरना दे रहे लेखपालों पर गिरी गाज, 188 लेखपालों पर सर्विस ब्रेक की कार्यवाही

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सोमेंद्र बाबू यादव ने बताया कि सरकारी की उदात्मक कार्रवाई से लेखपाल डरने वाले नहीं है। हमारी जायज मांगे हैं, सरकार पूरी करें अन्यथा 26 दिसम्बर को लखनऊ विधानसभा  पहुंच कर पूरे प्रदेश के लेखपाल आंदोलन करेगा। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ 10  दिसम्बर से आठ सूत्रीय मांगो को लेकर अडे हुए हैं।

LIVE TV