कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा, 5 भारतीयों का चीनी मे किया अपहरण

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव जारी है। तनाव को सुलझाने के लिए दोनों देशों के में वार्ता जारी है। सैन्य और कूटनीतिक तरीके से दोनों देश माहौल को तनावमुक्त करने में लगे हुए हैं। इस बीच अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने शनिवार को एक ट्वीट करके दावा किया है कि अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले के नाचो से 5 लोगों का कथित तौर पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा अपहरण कर लिया गया है।

अपने ट्वीट में कांग्रेस के विधायक ने ये भी लिखा है कि, कुछ महीने पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। उन्होंने अपने ट्वीट में पीएमओ को टैग कर कार्रवाई की मांग की है। निनॉन्ग एरिंग ने बताया कि प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के नाचो गांव से 5 लोगों का कथित तौर पर चीनी सैनिकों ने अपहरण कर लिया है। ऐसी ही घटना 5 महीने पहले भी हुई थी।

उन्होंने पीएमओ को टैग करते हुए कहा है कि पीएलए और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना को इस पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। उन्हें चीनी सैनिकों ने तब अगवा किया जब ये लोग जंगल में शिकार के लिए गए थे। उधर मॉस्को पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री से दो घंटे से भी अधिक समय तक चर्चा की थी। हाल ही भारत ने एक और डिजिटल स्ट्राइक करते हुए पबजी सहित अनेकों चीनी मोबाइल एप्‍स पर प्रतिबंध लगा दिया था। पंरतु चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

LIVE TV