कांग्रेस पर भड़के शाह ने राफेल आरोपों का खंडन करते हुए, कहा- देश को मजबूत सरकार चाहिए, मजबूर नहीं

नई दिल्ली। राफेल मामले में लगातार लगातार घेरी जा रही भाजपा का बचाव करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तगड़ा पलटवार किया है। शाह का कहना है कि राफेल सौदे में लागाये जा रहे सभी आर्फोप बेबुनियाद है।

जिसका कोई भी साक्ष्य कांग्रेस के पास मौजूद नहीं है। उन्होंने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि राफेल सौदे में चवन्नी तक का घोटाला नहीं है।

खबरों के मुताबिक़ राफेल सौदे पर बोलते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की संसद में कांग्रेस के सभी आरोपों को झूठा साबित कर दिया है।

बता दें अमित शाह रविवार को सिलवासा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में एक के बाद एक घोटाला करने वाली कांग्रेस पार्टी आज हम पर आरोप लगा रही है, लेकिन देश की जनता सब जानती है। देशवासी कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकारें चली लेकिन उन्होंने देश के गरीबों के स्वास्थ्य की कभी चिंता नहीं की, मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा दी है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस : वाड्रा के पास है लंदन में 1.9 मिलियन पाउंड का फ्लैट, ईडी का दावा

उन्होंने कहा कि हमारे लिए भारत माता की सुरक्षा बड़ी प्राथमिकता है, उसके बाद हमारे लिए चुनाव जीतना आता है। देश को मोदी जी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार चाहिए, ना कि कोई मजबूर सरकार।

LIVE TV