कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने बांधे नितिन गडकरी की तारीफ में पुल, बताया गलत पार्टी में सही आदमी

महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने बीते दिन यानी रविवार को मोदी सरकार पर जमकर वार किया। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रही है और इससे 12.21 करोड़ नौकरियों का लॉस हुआ है। आपको बता दें कि मोदी-सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता ने प्रेस मीट को संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार ने सभी निर्णय लेने की शक्तियां अपने हाथों में रख ली हैं, लेकिन कोविड-19 प्रकोप के कंट्रोल से बाहर होने के बाद राज्य सरकारों को दोष दे रही है।

मोदी सरकार की बुराई करते हुए कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी की तारीफों के पुल बांधें। नितिन गडकरी को उन्होंने अपना फेवरेट मंत्री बताया। उन्बोंने कहा कि नितिन गडकरी के बारे में “अच्छे शब्द” बोले जा सकते हैं, जो वैचारिक मतभेदों के बावजूद, “दूसरे दलों के साथ संवाद” बनाए रखते हैं। इसी के साथ दावा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। उनका महाराष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है, लेकिन उनकी पावर को लगातार कम किया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने भाजपा पर जम कर निशाना साधा।

LIVE TV