कर्ज से पानी है मुक्ति तो आज ही अपनाएं ये रामबाण उपाय

जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए हमारे लिए आर्थिक रूप से मजबूत रहना अति आवश्यक है। क्योंकि जब हम आर्थिक रूप से कमजोर रहते हैं तो हम कर्ज के जाल में फंस जाते हैं। ऐसे में ये कर्ज हमें मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। वहीं, कर्ज के बढ़ जाने के बाद इसे उतार पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि आप भी कर्ज से परेशान हैं तो वास्तु के कुछ आसान उपायों को करके आप अपनी इस परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानें हैं क्या वो उपाय…

आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है ये उपाय

अगर आपको खुद को आर्थिक रूप से मजबूत करना है तो आप घर और व्यापार के स्थान में लाफिंग बुद्धा रखें। ये काफी शुभ माना जाता है। लेकिन याद रहे कि लाफिंग बुद्धा को घर के उत्तर-पश्चिम कोण में रखें। इससे पैसों की परेशानी दूर होती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

दरवाजे पर लगाएं विंड चाइम

घर के दरवाजों और खिड़कियों पर नौ पाइप वाली विंड चाइम लगानी चाहिए। इससे निकलने वाली आवाज से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

इस दिन कर्ज का लेनदेन न करें

अगर आप लिया हुआ कर्ज वापस नहीं कर पा रहे हैं तो जब भी पैसे चुकाना हो तो मंगलवार के दिन न चुकाएं। वहीं, मंगलवार के दिन कर्ज लेना भी नहीं चाहिए।

LIVE TV