
वास्तु का आपके जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव रहता है। घर को वास्तु के अनुसार बनवाने पर किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा आपको या आपके परिवार को प्रभावित नहीं करती। घर में सुख-शांति बनाएं रखने के लिए और कर्ज से घुटकारा पाने के लिए वास्तु की ये सात बातें ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-बाथरूम बनवाते समय ध्यान में रखें वास्तु के ये नियम, घर के आस-पास भी नहीं फटकेगी नेगेटिविटी
कर्ज से छुटकारा पाने के वास्तु उपाय:-
- घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में टॉयलेट होने पर व्यक्ति पर कर्ज का बोझा बढ़ सकता है। इसलिए, घर में टॉयलेट दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से बचना चाहिए।
- कर्ज की पहले किस्त हमेशा मंगलवार को चुकानी चाहिए। ऐसा करने से कर्ज जल्दी उतर सकता है।
- अगर आपके घर या दुकान की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर हैं या पश्चिम दिशा की तरफ से नीचे की ओर आती है तो परिवार को कर्ज का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, घर की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर नहीं होना चाहिए।
- घर या दुकान में उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना चाहिए। ऐसा करना लाभदायक होता है। साथ ही कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।
- घर या दुकान में पानी की व्यवस्था उत्तर दिशा में रखी जाए तो कर्ज से घुटकारा पाने के लिए यह लाभदायक माना जाता है।
- कांच के फ्रेम का रंग लाल, सिन्दूरी या मैरून नहीं होना चाहिए। साथ ही कांच जितना हल्का तथा बड़े आकार का होगा उतना ही लाभदायक होगा।
- किचन में नीला रंग नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से घर के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है साथ ही स्वास्थ्य की नजर से भी यह ठीक नहीं माना जाता।