जानिए, लंदन से लौटी करीना क्यों पहुंचीं नवाबों के शहर

करीना कपूर लखनऊ नवाब सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर आज नवाबों के शहर लखनऊ में नज़र आईं। दरअसल करीना UNICEF के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं। यह कार्यक्रम एक ऐसे मुद्दे पर था जिसपर लोग हमेशा बात करने से कतराते हैं।

करीना कपूर पहुंची लखनऊ

लंदन से लौटीं करीना किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं बल्कि महिलाओं से जुड़े अहम मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करने आईं थीं। इस मौके पर करीना ऑफ़ वाइट अनारकली सूट में नज़र आईं।

इस इवेंट की तसवीरें ट्विटर पर भी शेयर हुईं। करीना ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। यह कार्यक्रम महिलाओं के मेंस्ट्रूअल हाइजीन से जुड़ा था।

करीना ने कहा, “मैं हैरान हूं कि इस मुद्दे पर लोग बात करने से क्यों कतराते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि पीरियड्स से जुड़ी इस समस्या पर लड़कियों को अपने पेरेंट्स से बात करनी चाहिए। महिलाओं की इस गंभीर समस्या को पुरुषों को भी समझने की कोशिश करनी चाहिए। पुरुषों को चाहिए कि वो महिलाओं की मदद करें।

पीरियड्स की इस समस्या की वजह से पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। लड़कियां आज हर काम में आगे हैं तो उन्हें हर तरह का मौका मिलना जरूरी है। लड़कियां शारीरिक रूप से कमजोर हैं। यह सोचकर उन्हें अवसरों से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। स्कूलों और कॉलेजों में महिलाओं के लिए सेप्रेट वाशरूम होने चाहिए।करीना कपूर

 

LIVE TV