कराची के इशारे में समुद्र में उतरीं दो पाकिस्तानी बोट, आ रही हैं हिन्दुस्तान

कराची के इशारेभारत और पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्‍तों के बीच अब नई आग लग गई है। रविवार देेर रात बारामूला में आतंकी हमले के बाद अब कराची के इशारे पर पाक सेना ने हरकत शुरू कर दी है। खबरें है कि कराची के इशारे पर दो पाकिस्तानी बोट भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं। इन बोट को गुजरात या महाराष्‍ट्र की तरफ जाते हुए देखा गया है।

मल्टी एजेंसी सेंटर ने यह अलर्ट जारी किया है। इंटेलिजेंस के मुताबिक तकनीकी खराबी की वजह से फिलहाल दोनों बोट पाकिस्तान की समुद्री सीमा पर हैं। इन बोट की लम्बाई-चौड़ाई की रिपोर्ट भी सेना के लिए जारी कर दी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना समुद्र पर भी नजर रखे हुए है।

दरअसल, मुंबई में हुए 26/11 हमले की तर्ज पर दूसरे आतंकी हमले की आशंकाएं पैदा हो रही हैं। इसी वजह से सेना ने इन दोनों बोट को निशाने पर रखा हुआ है। बता दें कि साल 2008 में हुए मुंबई हमले में 160 लोगाें की जान चली गई थी।

एक दिन पहले गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय जलसीमा के पास कोस्ट गार्ड ने एक पाकिस्तानी बोट को पकड़ा था। इस बोट पर नौ लोग सवार थे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया था। नाव पर सवार लोग खुद को मछुवारा बता रहे थे। कोस्ट गार्ड ने इन्हें पोरबंदर बंदरगाह पर भेज दिया था।

LIVE TV