
रिपोर्टर : नीरज सिंघल
सहारनपुरः पांच साल से भाग रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी JOY Jonsan को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। JOY कभी BMW या AUDI जैसी लग्जरी गाड़ियो से पैर नीचे नहीं रखता था, लेकिन शुक्रवार को उसे एक कफ चाय भी कोतवाली सदर बाजार थाने के मुंशी ने मंगाकर पिलाई।
यह कहानी है सहारनपुर के पूर्व पादरी डेविड जॉनसन (David jonson) के बेटे जॉय जॉनशन (JOY Jonsan) दोनों बाप बेटों पर कभी अथाह संपत्ति हुआ करती थी। खुद जॉय लग्जरी गाड़ियों में चलता था। दोनों बाप बेटे 981 गज की काेठी में रहते थे और एक समाज विशेष के लाेग उन्हे ”फादर” जैसा सम्मान देते थे। दाेनाें बाप बेटाें पर नाैकरानी के साथ रेप करने का आराेप लगा और यहीं से इनकी बर्बादी की कहानी शुरू हाे गई।
करीब पांच वर्ष पहले 2016 में Joy Jonsan पर नाैकरानी की बेटी के साथ गैंगरेप करने का आराेप लगा। रुड़की की रहने वाली इस लड़की ने जब बताया कि 981 गज की काेठी में दमकते झूमर के तले उसके साथ क्या-क्या अत्याचार हुए ताे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने पाेक्साे एक्ट के तहत पिता डेविड और बेटे जॉनसन के खिलाफ केस दर्ज किया।
आरोपों के मुताबिक डेविड रुड़की की रहने वाली दाे बहनाें काे काम करने के लिए अपनी काेठी पर लाया था। एक बहन के साथ डेविड ने सहारनपुर वाली काेठी में बार-बार दुष्कर्म किया और दूसरी बेटी काे अपने बेटे के पास चंडीगढ़ भेज दिया जहां जॉय ने अपने दाेस्ताें के साथ मिलकर दूसरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
पिता जॉनसन काे पुलिस ने कई वर्ष पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन आराेपी बेटा जॉय भागता रहा। पिछले छह वर्ष से यह लगातार पुलिस के आंखाें में धूल झाेकता रहा लेकिन अब काेतवाली सदर बाजार पुलिस काे सूचना मिली के जॉय अपने एक दाेस्त की पार्टी में चंडीगढ़ आ रहा है। इसी सूचना पर काेतवाली सदर बाजार पुलिस ने आराेपी जॉय काे गिरफ्तार कर लिया। इसकी रात काेतवाली में बीती और सुबह उठने पर एक कफ चाय भी काेतवाली के मुंशी के मंगाकर पिलाई।
शर्मसार! शौच गई युवती से तमंचे के बल पर 7 घंटे तक किया गैंगरेप
इस गिरफ्तारी में काेतवाली सदर बाजार के ही दो सिपाही राजवीर और शाहनवाज का विशेष सहयोग रहा। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि फरार अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम था।