इस बार इण्डिया में दुनिया कहेगी… कबड्डी कबड्डी कबड्डी

कबड्डी विश्व कपदिल्ली। कबड्डी विश्व कप का आयोजन अक्टूबर में भारत की मेजबानी में होना तय हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) ने इसकी आधिकरिक घोषणा कर दी है।

कबड्डी विश्व कप में शामिल टीमें

टूर्नामेंट में पांच महाद्वीपों की कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें मेजबान भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, ईरान, पोलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, कोरिया, जापान और केन्या शामिल हैं।

कबड्डी की बढ़ती लोकप्रियता से महासंघ खुश

आईकेएफ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत ने कहा कि कबड्डी के खेल की इस प्रकार बढ़ती लोकप्रियता से महासंघ काफी गर्व महसूस कर रहा है। हम भारत में कबड्डी विश्व कप-2016 के आयोजन की मेजबानी से काफी खुश हैं। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग की सफलता और इसमें विश्व भर के खिलाड़ियों का हिस्सा लेना वैश्विक स्तर पर इस खेल के विकास का साक्षी है।

आईकेएफ के अधिकारियों ने इस बात पर काफी जोर दिया है कि वह कबड्डी विश्व कप-2016 में हिस्सा लेने के लिए चुनी जाने वाली हर टीम ओलम्पिक पृष्ठभूमिक का प्रतिधित्व करे।

एशियाई कबड्डी महासंघ के उपाध्यक्ष और ईरान के कबड्डी महासंघ के सचिव मोहम्मद रजा मघसोधु ने कहा कि कबड्डी विश्व कप-2016 में हिस्सा लेने वाली 12 टीमों ने इसके लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और टूर्नामेंट से संबंधित प्रत्येक चीजों की तैयारी कर रहे हैं।

प्रसारणकर्ता

अहमदाबाद में होने वाले इस कबड्डी विश्व कप-2016 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स होगा। कबड्डी विश्व कप के सभी मुकाबलों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों और हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा।

भारत सबसे मजबूत दावेदार

कबड्डी 1990 से ही एशियाई खेलों का हिस्सा बनाया गया था। तभी से 1990, 1994, 1998, 2002, 2006, 2010 और 2014 में हुए सभी मुकाबले भारत के नाम रहे। भारत ने सात बार स्वर्ण पदक जीता हैं। 2016 में भारत को सबसे प्रबल दावेदार के रूप में माना जा रहा है।

LIVE TV