औरैया में यमुना के पानी से मचा हाहाकार, भीषण बारिश से सभी नदियाँ उफान पर  

रिपोर्ट:- अश्वनी बाजपेई/औरैया

समूचे देश मे इस समय बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है , कई प्रदेशों में हो रही वारिश के कारण नदियो मे उफान से जहाँ भीषण तबाही मची हुयी है तो वही राजस्थान के कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण औरैया में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गयी है।

heavy rain

हालात ये है कि औरैया जिले मे यमुना नदी खतरे के निशान से काफी उपर बहने के कारण बाढ की भयावह स्थिति पैदा हो गयी है और जनपद के कई गाव मे यमुना का पानी घुस जाने से गाव का सम्पर्क भी टूट चुका है यहां तक कि कई हजार एकड़ बीघा फसल भी जलमग्न होकर बर्बाद हो चुकी है।

यमुना नदी के कई दिनो से स्थिर जल स्तर मे अचानक बढोत्तरी शुरु हो गयी है औरैया जनपद मे यमुना नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है.  खतरे के निशान को पार कर चुकी यमुना का पानी कई गांवों मे पहुँच गया है.

चिदंबरम केस में सुप्रीम कोर्ट में 10.30 बजे होगी सुनवाई, घर पर डटी सीबीआई की टीम

प्रशासन द्वारा एलर्ट जारी करने के बाद तटीय गांवों के लोग चिंतित है। फिलहाल यमुना का जल स्तर बढ़ता ही जा रहा है, जिसकी बजह से प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए हैं और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है। जनपद के अस्ता ,मई सहित कई गाव का सम्पर्क पूरी तरह से कट गया है,

जिला प्रशासन ने हाई एलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को रात में घरों में न सोने की हिदायत दी है , नदियों में आई बाढ़ की बजह से लोगों की नीद गायब हो गयी है  , वही प्रशासन ने प्राइमरी स्कूलों में राहत कैम्प के लिए तैयारी पूरी कर ली है गांव के लोगो के लिए नावों का इंतजाम भी कर दिया गया है।प्रशासन पूरी तरह से हालात पर नजर बनाए हुए है ।

LIVE TV