ऑपरेशन थिएटर में महिला का गैंगरेप, हॉस्पिटल स्टाफ के 6 लोगों पर लगा आरोप

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के बठिंडा शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती महिला ने अस्पताल के स्टाफ पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने ऑपरेशन थिएटर में गैंगरेप की घटना को अजाम दिया है। पीड़िता की सिविल अस्पताल बठिंडा में मेडिकल जांच हुई है जिसमें यह खुलासा हुआ है।

लखनऊ से मुंबई आ रही चलती ट्रेन में मह‍िला के साथ गैंगरेप, पत‍ि के साथ कर  रही थी सफर - GRP arrested four persons in connection with the alleged gang  rape of

फाजिल्का जिले की रहने वाली एक महिला ने बताया कि ऑपरेशन करवाने के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। बीते चार अक्टूबर को उसका ऑपरेशन होना था। अस्पताल के स्टाफ मेंबर उसे ऑपरेशन थिएटर लेकर चले गए। जहां पर उसे सुन्न करने का इंजेक्शन लगा द‍िया गया। बाद में उसके साथ ऑपरेशन थिएटर के अंदर ही 6 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के खुलासा होने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

LIVE TV