ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूटकर रोए क्रिस गेल, जानिए कारण

अपने बैट से गेंदबाज़ों को खून के आंसू रुलाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल को फैन्स मस्तमौला व्यक्ति के तौर पर जानते हैं। क्रिकेट के मैदान पर हो या फिर क्रिकेट के मैदान के बाहर, गेल अपने अंदाज से फैन्स का खूब मनोरंजन करते हैं। अपने हंसमुख स्वभाव के कारण गेल सभी के चहेते भी हैं। ऐसा काफी कम बार ही हुआ होगा जब गेल किसी कारण मायूस या फिर निराश नजर आए हों। लेकिन गेल ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गेल फूट-फूटकर रोते हुए दिख रहे हैं।

दरअसल मदर्स डे के मौके पर गेल अपनी मां को याद करते हुए काफी इमोशनल नजर आए हैं। गेल के इ्ंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए वीडियो में गेल अपनी मां के साथ बिताए दिन को याद कर रह रहे हैं। बता दें कि गेल की मां हेजल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। ऐसे में मदर्स डे के दिन गेल अपनी मां को याद करते हुए अपने आंसू बहाते दिखे। वीडियो में गेल ने दूसरे लोगों से खास अपील भी की और कहा कि जो आपके करीब हैं उन्हें आप भरपूर प्यार दें। समय तुरंत ही निकल जाता है। गेल ने अपने वीडियो में लिखा है कि एक भी दिन ऐसा नहीं है कि वो अपने मां को याद नहीं करते हैं। हमेशा वो अपने मां के करीब रहे हैं। मैं आपसे बेइंतहा प्यार करता हूं। बता दें कि गेल के इस वीडियो को देखकर फैन्स भी इमोशनल हो गए हैं और गेल को सांत्वा भी देते दिखे हैं।

LIVE TV