एक साल से टल रही अर्जुन और परिणीति की फिल्म की रिलीज़ डेट हुई तय

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ कई टाइम से अटकी पड़ी थी. लेकिनस अब इस फिल्म को अपनी तारिख मिल गई है. ये फिल्म 20 मार्च को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है. आपको बात दें कि इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुए साल भर हो चुका है. फिर भी इसकी रिलीज का टाइम ही नहीं आया. दिबाकर बनर्जी निर्देशित इस फिल्म का इंतजार खुद अर्जुन और परिणीति को अरसे से रहा है.

संदीप

 

14 साल पहले रिलीज हुई फिल्म खोसला का घोसला से अपना निर्देशन करियर शुरू करने वाले दिबाकर बनर्जी ने हिंदी सिनेमा में ओए लकी, लकी ओए के अलावा लव सेक्स और धोखा जैसी ट्रेंडसेटर फिल्में बनाई हैं। लेकिन, अनुराग कश्यप कैंप में जाना उनकी ब्रांडिंग पर भारी पड़ा। बॉम्बे टाकीज फिल्म के सुपरफ्लॉप होने का असर उनके करियर पर भी पड़ा। उनकी फिल्में शंघाई और डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी भी फ्लॉप रही। इस साल के पहले दिन रिलीज हुई घोस्ट स्टोरीज में भी उनका काम लोगों को पसंद नहीं आया।

स्वदेशी मेला में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, कहा-प्रदेश सरकार के अधिकारी भ्रष्ट नहीं तो उन्हें डर किस बात का..

‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग तीन साल पहले शुरू हुई थी। ये फिल्म करीब साल भर से बनी पड़ी है। लेकिन अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई थी। दोनों इससे पहले 2012 में रिलीज हुई फिल्म इश्कजादे में भी साथ काम कर चुके हैं। ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज डेट का एलान यशराज फिल्म्स ने मंगलवार को एकाएक कर दिया। फिल्म अंग्रेजी मीडियम के हफ्ता भर पहले खिसकने से 20 मार्च की तारीख खाली हुई है। 24 मार्च को फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हो रही है। सूत्र बताते हैं कि ऐसे में यशराज फिल्म्स ने इस डिब्बा बंद फिल्म को इस तारीख पर रिलीज करके इसे ओटीटी पर बेच देने की योजना बना ली है।

फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में अर्जुन हरियाणवी पुलिस अफसर का किरदार अदा कर रहे हैं। परिणीति ने कॉरपोरेट दुनिया की एक महत्वाकांक्षी लड़की की भूमिका निभाई है। फिल्म में अर्जुन का नाम पिंकी दाहिया और परिणीति के किरदार का नाम संदीप कौर होता है। फिल्म से अर्जुन और परिणीति का लुक सामने आ गया है। सामने आई तस्वीरों में परिणीति एक मॉर्डन लड़की के तौर पर नजर आ रही हैं। उन्होंने आंखों में चश्मा पहना हुआ है। उनके बाल विभिन्न रंगों स्टाइलिश ढंग से रंगे हुए हैं। वहीं अर्जुन पुलिस की वर्दी में हैं।

 

LIVE TV