एक व्यक्ति के सीने में लगी गोली, ससुरालीजनों पर लगा गोली मारने का आरोप
रिपोर्ट – नागेन्द्र त्यागी
आगरा : एक व्यक्ति के सीने में लगी गोली, थाना मलपुरा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति के अचानक गोली लग गई| जिसका आरोप ससुरालीजनों पर लगाया |
थाना मलपुरा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति के अचानक गोली लग गई गोली मारने का आरोप ससुराली जनों पर लगाया है घायल युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दी है.
शनिवार देर रात एक व्यक्ति के सीने में गोली लग गयी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने का आरोप ससुराली जनों पर लगाया है।
दरअसल बताया जा रहा है कि थाना न्यू आगरा के इंद्रपुरी निवासी बृजेश की पत्नी छह दिन से लापता चल रही थी बृजेश अपनी पत्नी को देखने के लिए मामा के यहां थाना मलपुरा क्षेत्र में गया हुआ था बृजेश का आरोप है कि पत्नी के मामा ने गोली मार दी बृजेश ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल बृजेश को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया वहीं पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।।