एक बार फिर महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में 39 बड़े नेताओं ने बदला पाला , जाने पूरा मामला…

विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। बतादें की चुनाव आयोग ने तैयारियां जोरो से कर ली हैं। वहीं देखा जाये तो महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के पाला बदलने का खेल फिर शुरू हो चुका हैं।वहीं इन तीनों राज्यों में इस साल के अतं में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

 

बतादें की झारखंड में भी दूसरी पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल होने की दौड़ में लगे हुए हैं। भाजपा में शामिल होने वालों में सर्वाधिक संख्या झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के नेताओं की है। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में झाविमो के लक्ष्मण स्वर्णकार, योगेंद्र प्रताप सिंह, नीलम देवी, केके पोद्दार, मुन्ना मल्लिक और प्रभात भुईयां शामिल हैं। माना जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के निलंबित विधायक जयप्रकाश भाई पटेल भी जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

मार्वल के फैंस के लिए बड़ी खबर! करने जा रहे हैं पहली मुस्लिम सुपरहीरो को लॉन्च…

दरअसल लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को मिले प्रचंड बहुमत के बाद दूसरे दलों के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा संख्या कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं की है। भाजपा और शिवसेना में शामिल होने वाले नेताओं में राधाकृष्ण विखे पाटिल, शिवेंद्रराजे भोसले, संदीप नाईक, वैभव पिचड़, मधुकर पिचड़, कालिदास कोलंबकर, चित्रा वाघ, संग्राम जगताप सहित कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एनसीपी के मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर ने भी हाल में ही भाजपा ज्वाइन किया है।

लेकिन हरियाणा में अक्टूबर में चुनाव प्रस्तावित है। इससे पहले वहां के कई विपक्षी दलों के नेताओं में भगदड़ देखी जा रही है। जहां अब तक इंडियन नेशनल लोक दल के 10 विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। विधायक रणबीर गंगवा, परिमंद्र सिंह ढुल, जाकिर हुसैन, केहर सिंह रावत, बलवान सिंह दौलतपुरिया, मक्खन सिंगला, रामचंद्र कंबोज, प्रो. रविंद्र बलिया और नगेंद्र भड़ाना भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

 

 

LIVE TV