उत्तर भारत में जारी का कहर,कोहरे के कारण 10 ट्रेनें चल रही लेट

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड ने लोगों की रूह कपकपा दी है। सर्द हवाएं, कोहरे और कड़ाके की ठंड से इस वक्त पूरा उत्तर भारत परेशान है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा  सहित अधिकतर राज्यों में सुबह-शाम के वक्त घना कोहरे की परत छायी रहती है।

अधिक ठंड होने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से विजबलिटी भी कम दर्ज हो रही है। जिसका प्रभाव ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। शनिवार सुबह भी कम विजिबिलटी के चलते 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जनवरी के जाते-जाते भी ठंड का कहर अपने चरम पर है। 

कोहरे अधिक पड़ने के कारण कम विजिबिलिटी होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है। उत्तर रेलवे की मानें तो, आज यानी 30 जनवरी,  2021 को सुबह के समय कोहरे की वजह से कम से कम 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से न चलकर देरी से चल रही है।

अभी कम नहीं होगी ठंड 
मौसम विभाग  के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर फिर ताजा बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर का कहर जारी रहेगा और ठंड से अभी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।लोगों को अभी ठिठुरन भरी सर्दी का आगे भी सामना करना पड़ेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में भी अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताया गया है।

कोहरा भी नहीं होगा कम
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार,  पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के अधिकतर इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हैं। जबकि, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ है। 

बिहार में ठंड के चलते जारी अलर्ट
बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। बताया जा रहा है कि 3 फरवरी तक बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बिहारवासियों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है आने वाले समय में यहां पर ठंड में और इजाफा होगा।


उत्तराखंड और यूपी के मौसम का हाल
उत्तराखंड की बात करें, तो यहां पर स्थित मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में है। ज्यादातर शहरों का पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। वहीं अल्मोड़ा और नैनीताल में पारा शून्य से नीचे है। तो उधर यूपी में भी यही आलम है। यहां पर भी ठंड बनी हुई है। यूपी में राजधानी लखनऊ सहित कई इलाकों में घना कोहरा शीतलहर का सितम जारी है।

दिल्ली में लुढका पारा 
दिल्ली में शीतलहर के चलते पारा सामान्य से कम पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक,  शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है।  भारतीय मौसम विज्ञान विज्ञान के अनुसार,  जब मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान  4 डिग्री तक गिर जाता है,  तो शीतलहर की घोषणा होती है। वहीं, हवा में प्रदूषण का स्तर (AQI) बहुत खराब श्रेणी में है। 

LIVE TV