उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए 6 DM, देखें पूरी लिस्ट…

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में 9 IPS और 12 IAS अफसरों के तबादले हुए हैं। जिसमें 6 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। इस लखीमपुर कांड को लेकर वहां के डीएम पर भी गाज गिरी है। वहीं बीते कुछ दिनों से ललितपुर में भी खाद संकट का मामला चल रहा था। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिसे देखते हुए यहां के डीएम भी हटा दिए गए हैं।

Yogi Adityanath Interview With Anjana Om Kashyap Over Vikas Dubey Khushi  Dubey Arresting Aajtak-खुशी दुबे को जानते हैं क्या आप, उसे क्यों गिरफ्तार  किया गया? अंजना ओम कश्यप ने पूछा ...

बता दें कि लखीमपुर के डीएम अरविंद चौरसिया को हटाकर उनकी जगह अब महेंद्र बहादुर सिंह को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, आईएएस आलोक सिंह अपर निदेशक सूडा को ललितपुर का नया डीएम बनाया गया है।

इसी के साथ ही आईएएस डॉक्टर चंद्रभूषण त्रिपाठी को हमीरपुर का नया डीएम बनाया गया है। आईएएस अरुण कुमार को मऊ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। IAS शेषमणि पांडेय अब अमेठी के नए डीएम होंगे।वहीं, अविनाश कृष्ण सिंह को मैनपुरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

LIVE TV