उत्तर प्रदेश में कानून खत्म, कांग्रेस ने किया 12 लाख करोड़ का घोटाला

 उत्तर प्रदेशझांसी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत झांसी से की। इससे पहले शाह ने शनिवार को सहारनपुर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी। इस मौके पर गृह मंत्री राजनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड में किसान धान नहीं पैदा कर पाता,धान के लिए बुंदेलखंड में पानी नहीं मिलता। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार पर जनता तक मदद न पहुंचाने का आरोप लगाया।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं बची है। व्यवस्था के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। इसके बाद अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश में बदलाव लाना चाहते हैं और इसके लिए हमारी सरकार ज़रूरी कदम उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यूपी की जनता की वजह से केंद्र की सरकार बनी है।

शाह ने आगे कांर्गेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले हुए। पीएम मोदी की सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा।

LIVE TV