उत्तर प्रदेश दिवस : खेल मंत्री ने किया प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित

उमंग पाण्डेय

लखनऊ : साल 2017-2018 उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर पुरुष और महिला हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया. ये मुकाबला पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में हुआ. इस दौरान जीतने वाली टीमों को राज्य खेल मंत्री चेतन सिंह चौहान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही खेल मंत्री ने उत्तर प्रदेश के उन सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहना पुरस्कार के रूप में नकद राशी बांटी, जो किसी भी खेल में नेशनल लेवल तक पहुँच चुके हैं.

उत्तर प्रदेश दिवस

उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आयोजित हुई हॉकी, कबड्डी और कुश्ती का आज समापन हुआ.

इन खेलों में आखिरी मुकाबला आज पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में खेला गया. पहला हॉकी मुकबला लखनऊ की महिला टीम ने गोरखपुर को 2-1 से हराते हुए अपने नाम किया, वहीँ दूसरे मुकाबले में इलाहाबाद की पुरुष हॉकी टीम ने लखनऊ टीम को 6-5 से पटखनी दे दी.

यह भी पढ़ें :-जमीन के विवाद में किसानों और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच जमकर मचा बवाल

इसके बाद राज्य खेल मंत्री चेतन सिंह चौहान ने जीतने वाली विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही खेल मंत्री ने उत्तर प्रदेश की ओर से नेशनल खेलने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों को भी पुरस्कार के रूप में नकद राशी भेंट की.

LIVE TV