इस बीमारी से बच के रहें मर्द, महिलाओं से ज्यादा आपसे करती है ‘लगाव’

बीमारीआज कल इतनी सारी घातक वा जानलेवा बीमारियां हैं जो महिलाओं और पुरूषों में कभी भी हो सकती हैं। लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी भी हैं जो पुरूषों में ज्यादा होती हैं। वहीं कुछ बीमारियां ऐसी है जो ज्यादातर महिलाओं में पायी जाती है। यूं तो कई ऐसी बीमारियां हैं जो महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग होती हैं लेकिन कुछ ऐसी बीमारियां भी हैं जो औरतों से ज्यादा पुरुषों में होती हैं।

ऐसी ही एक बीमारी ऑटिज्म है। बीते दिनों हुए एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि ऑटिज्म ऐसी बीमारी है जो महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को होती है। ऐसा क्यों होता है, इसके लिए बकायदा रिसर्च की गई।

आपको बता दें ‘ऑटिज्म’ एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो बातचीत करने और दूसरे लोगों से तालमेल बैठाने में दिक्कत करता है। इस बीमारी को ऑटिस्टिक स्पैक्ट्रम डिसऑर्डर भी कहते हैं। आमतौर पर ये आनुवांशिक बीमारी है और इसका कोई पुख्ता इलाज नहीं है। ‘ऑटिज्म’ के दौरान बच्चा असामान्य व्‍यवहार करता है और ये बीमारी बचपन में ही पकड़ में आ जाती है।

इस बीमारी पर यूनिवर्सिटी ऑफ लसाने के शोधकर्ताओं द्वारा की गई। इस रिसर्च में पाया गया कि पुरुषों में महिलाओं के मुकाबले जेन्टिक म्यूटेशन कम होता है जिससे पुरुषों में ऑटिज्म का खतरा बढ़ जाता है।

रिसर्च के दौरान बेहद दिलचस्प बात सामने आई जिसमें पता चला कि दिमाग कई चरणों में अलग-अलग रूप में विकसित होता है और अलग-अलग चरणों में दिमाग की मजबूती का फायदा महिलाओं को मिलता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जिन महिलाओं को ऑटिज्म होता है उनके डीएनए में कई ऐसे तत्व होते हैं जो कि नुकसानदायक हैं।

LIVE TV