इस पार्टी ने शिवसेना को दिया चैलेंज, हिम्मत हो तो भाजपा से अलग होकर दिखाओ

मुंबई। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना को चेतावनी दी थी कि भाजपा चुनाव में पूर्व सहयोगियों को पछाड़ सकती है। इसके बाद, महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने शिवसेना से कहा कि दूसरे दल (भाजपा) के अध्यक्ष आपको नीचे दिखाने की बात करते हैं।

अगर आपकी रगों में बालासाहेब ठाकरे का खून दौड़ रहा है तो कल सबेरे राज्य कैबिनेट से बाहर निकलने की हिम्मत दिखाओ।

दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले रविवार को कहा था कि अगर लोकसभा चुनावों में कोई गठबंधन नहीं हुआ, तो भाजपा अपने पूर्व सहयोगियों को हरा देगी।

जयंत पाटिल ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब भाजपा-शिवसेना में रोज वाकयुद्ध हो रहा है तो उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री फडणवीस से गुपचुप तरीके से मिलने की क्या जरूरत थी।

जयंत पाटिल ने पूछा कि आखिरकार क्या खिचड़ी पक रही है। पाटिल ने कहा कि देश में कोई ‘ मोदी लहर’ नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने भाजपा से देश और राज्य को छुटकारा दिलाने के लिए परिवर्तन यात्रा अभियान शुरू किया है।

ई-टेंडर में हुआ फर्जीवाड़ा, 74 कंप्यूटरों से लगी 4601 करोड़ रुपये की बोली

बता दें कि शिवसेना बीजेपी की सहयोगी पार्टी है लेकिन लगातार उसपर हमले करती रही है। दोनों दलों के बीच दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

LIVE TV