इस दिशा में लगाते हैं पूर्वजों की तस्वीरें, तो कभी नहीं मिलेंगे शुभ समाचार

सभी लोगों के घरो में अपने पूर्वजों की तस्वीर अवश्य होती है। ऐसा माना जाता है कि घर में अपने पूर्वजों की तस्वीर लगाने से उनकी कृपा घर पर बनी रहती है जिसके घर के सदस्यों को बहुत से लाभ मिलते हैं, लेकिन वहीं यदि पितरों की तस्वीर गलत जगह पर लग जाती है तो यह अशुभ मानी जाती है। आज लोगों को इस बिषय पर बड़ा भ्रम है कि है कि घर की किस दिशा में और कहां अपने पितरों की फोटो लगानी चाहिए।

पूर्वजों की तस्वीरें

घर में कहां लगाए पूर्वजों की तस्वीरें

  • घर के उत्तरी कमरों में या उत्तर दिशा की दीवार पर पितरों(पूर्वजों) की तस्वीर लगाना शुभ होता है।
  • जीवित रहते हुए अपनी प्रतिमा नहीं बनवानी चाहिए और न ही उन चित्रों की पूजा करवाएं।
  • यदि घर में पूजा-पाठ ईशान कोण( उत्तर-पूर्व) में होती है तो पूर्वजों की तस्वीर को पूर्व दिशा में रखनी चाहिए, वही यदि पूजा-पाठ पूर्व दिशा में हो तो तस्वीर ईशान में लगानी चाहिए।
  • हमारे पूर्वज आदरणीय एवं श्रद्धा के प्रतीक होते है, पर वह ईष्ट देव का स्थान नहीं ले सकते। तो ऐसे में अपने अपने पूर्वजों(पितरों) की तस्वीरें मंदिर में या देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ न लगायें।
  • घर के शयन कक्ष में पूर्वजों(पितरों) की तस्वीर लगाना अपशगुन होता है।

LIVE TV