इस दिन रिलीज होगी ‘निर्भया’ पर बनी फिल्म ‘दिल्ली बस’

मुंबई। 16 दिसंबर 2012 यानि आज से 6 साल पहले हुए दर्दनाक सामूहिक दुष्कर्म कांड ने दिल्ली के चेहरे पर एक बदनुमा दाग लगा दिया। उस रात एक चलती बस में पांच बालिग और एक नाबालिग दरिंदे ने 23 साल की निर्भया के साथ हैवानियत का जो खेल खेला, उसे जानकर हर देशवासी का कलेजा कांप उठा। इस दर्दनाक रात की पूरी कहानी पर एक फिल्म ‘दिल्ली बस’ बनाई गई है। जोकि जल्द ही भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

निर्भया पर आधारित ‘दिल्ली बस’ को शरीक मिन्हाज डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के विषय पर बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म ‘दिल्ली बस’ उस युवा पेशेवर लड़की को श्रद्धांजलि है, जो 2012 में बर्बर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्भया के रूप में जानी गई। शरीक की फिल्म 16 दिसंबर, 2016 को नई दिल्ली में चलती बस में एक लड़की के साथ निर्दयता से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बारे में है।

शरीक ने एक बयान में कहा , ‘महिलाओं के खिलाफ अत्याचार आज देश में चर्चा के प्रमुख विषयों में से एक है। इसलिए, हमने (कुछ) ऐसा बनाने के बारे में सोचा, जिससे समाज में बदलाव आए और जो कलात्मक तरीके से समस्याओं को उजागर करने का काम करे।’

भगवान को पीछे छोड़ कोहली ने बना दिया बड़ा रिकार्ड…
निर्देशक ने आगे कहा, ‘हम इसे निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे, जिसने अपनी जिदंगी और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ते हुए मौत को गले लगा लिया। हम अपनी फिल्म के जरिए उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं।’

हॉकी विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर कांस्य पदक जीता

आपको बता दें कि फिल्म ‘दिल्ली बस’ अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार दिव्या सिंह, आंजन श्रीवास्तव, नीलिमा अज़ीम, संजय सिंह,एस के दास इत्यादि है। इसके निर्माता तारिक खान, निर्देशक शारिक मिन्हाज,प्रेसेंटर विपुल शाह, कांसेप्ट शारिक मिन्हाज, स्क्रीन प्ले और डायलॉग राइटर अमित गुप्ता व एस के दास ,संगीत अश्फ़ाक़ हक व आरव, कैमरामैन जहांगीर मुल्ला, एडिटर सुनील यादव, लाइन प्रोडूसर शाहीद खान है।

LIVE TV