इस आसान सी एक्सरसाइज से बहुत जल्द स्लिम और फिट हो सकते हैं आप, आज ही करें ट्राई

बढ़े वज़न को कम करना या वज़न कंट्रोल रखना वर्तमान समय का एक मुख्य समस्या है। बदली हुई लाइफस्टाइल से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ा है जिसके कारण वज़न अनियंत्रित होने लगा है। आज हम आपको बताते हैं वज़न कम करने के कुछ आसान तरीके।

वॉटर किक-बॉक्सिंग एक कमाल की एक्सरसाइज है। ये ना केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूत बनाती है। वॉटर किगबॉक्सिंग से लगभग पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। ये एक ऐसी एक्सरसाइज है जो बॉडी पर जमे हर जगह के फैट जैसे – थाइज, आर्म्स, बैली और बैक पर जमे फैट को भी आसानी से कम करती है।

ज़ुंबा, एरोबिक्स, किक बॉक्सिंग, कार्डियो या स्ट्रेचिंग, ये सभी पानी के अंदर करें। यानी स्विमिंग पूल के अंदर जितनी एक्सरसाइज हो सकें करें। खास बात ये है कि पानी के अंदर आपका वेट हल्का होता है और आप आसानी से बिना थके लंबे समय तक इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं। 40 मिनट वॉटर एक्सरसाइज़ कर के आप करीब 600 कैलरी बर्न कर सकते हैं। ये सारी एक्सरसाइज आपके फैटी एरिया पर काम करेंगी।

साइक्लिंग थाइज, बैली और बैक एक्सरसाइज के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज होती है। आधे घंटे साइक्लिंग कर के महीने में दो से तीन किलो तक वेट कम कर सकते हैं। अगर आपको साइकिल चलाना नहीं आता तो भी आप मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब लेट कर पैरों को ऊपर उठाएं और जैसे साइकिल चलाते हैं उसी तरह से पैर भी चलाएं।

जुंबा ऐसी एक्सरसाइज हैं जिसे करने में बहुत मजा आता है। तेज म्यूजिक के साथ फुल बॉडी एक्सरसाइज का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं है। साइक्लिंग या वॉटर एक्सरसाइज रोज न करें। एक दिन छोड़ कर इस एक्सरसाइज को करें और इस बीच अल्टरनेट डे पर जुंबा ट्राई करें। राजे आधे घंटे इस एक्सरसाइज से आप करीब 500 कैलरीज़ बर्न कर सकते हैं।

मोदी के पास आया इस खास शख्स का फोन, चकित रह गए सब लोग

बैली डांस कमर और पेट के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज में से एक है। यहां जमा फैट निकालना आसान नहीं लेकिन बैली डांस से इसे आसानी से कम किया जा सकता है। करीब आधा घंटा ये एक्सरसाइज कर के आप करीब एक महीने में एक से डेढ इंच तक अपने कमर को पतला बना सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपके शरीर को लचीला बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

LIVE TV