इस्राइल : अब तक मारे गए 43 लोग, मृतकों में 13 बच्चे व महिलाएं शामिल

बीते शुक्रवार से येरूशलम के अल-अक्सा मस्जिद कंपाउंड से इस्राइल पुलिस औऱ फलस्तनीनियों में शुरु हुई हिंसा गाजा सीमा पर खूनी संघर्ष में बदल चुकी है। इस जंग में अभी तक 43 लोग मारे जा चुके हैं इसमें 13 बच्चे व 3 महिलाएं शामिल हैं। इसमें तकरीबन 300 फलस्तीनी जख्मी हुए हैं।

इस्राइल-गाजा में 2014 में 50 दिनों तक चली जंग के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब दोनों ने एक दूसरे पर हजारों रॉकेट दागे हैं। देश में गृहयुद्ध के हालातों को देखते हुए इस्राइल के लॉड शहर में आपातकाल लगा है।

इस्राइल सेना के अनुसार गाजा से अभी तक 1050 रॉकेट दागे गए हैं। वहीं इस्राइल ने भी गाजा पर कई रॉकेट दागे और हवाई हमले किए हैं। हमास ने 300 रॉकेट दागने की पुष्टि की है।

LIVE TV