इवांका ट्रंप ने साझा की पीएम मोदी के साथ की तस्वीर, भारत यात्रा को किया याद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पीएम मोदी के साथ वाली तस्वीर साझा की। यह तस्वीर तीन साल पहले उनकी भारत याभा की है। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती के बारे में बात की।

तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई को लगातार जारी रखे हुए है। आपको बता दें कि तीन साल पहले इवांका भारत दौरे पर आईं थी उसी की तस्वीर उनकी ओर से साझा की गयी है। ज्ञात हो कि भारत और अमेरिका के बीच अच्छे राजनयिक संबंध हैं। इन्हीं संबंधों के चलते ही फरवरी में भी राष्ट्रपति नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के लिए परिवार के साथ भारत आए थे। फिलहाल जो तस्वीर इवांका की ओर से साझा की गयी है वह हैदराबाद में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन के दौरान खींची गयी थी। नवंबर 2017 को 39 साल की इवांका ने अमेरिका के 350 प्रतिनिधियों के साथ इसमें हिस्सा लिया था।

https://www.instagram.com/p/CIN-N–BXya/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
LIVE TV