इंडियन कोस्ट गार्ड का 45वां स्थापना दिवस मना रहा है देश, PM मोदी और रक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

आज यानी सोमवार को इंडियन कोस्ट गार्ड का 45वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) भारत का एक सशस्त्र बल है जिसका काम समुद्री सीमाओं पर चौकसी भरना है साथ ही रक्षा करता है और समुद्री कानून को लागू करता है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इंडियन कोस्ट गार्ड को शुभकामनाएं दी।

अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि, “इंडियन कोस्ट गार्ड के स्थापना दिवस पर उनके सभी कर्मियों और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। हमारा तटरक्षक बल यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हमारे समुद्र सुरक्षित हैं। हमें उनके व्यावसायिकता और त्रुटिहीन सेवा पर गर्व है।”

न ही सिर्फ पीएम मोदी बल्कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इंडियन कोस्ट गार्ड को बधाई दी है। रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “भारतीय तटरक्षक कर्मियों और उनके परिवारों को उनके 45 वें स्थापना दिवस पर बधाई। राजनाथ सिंह ने कहा कि इंडियन कोस्ट गार्ड ने खुद को एक सतर्क और साहसी बल के रूप में प्रतिष्ठित किया है। इसने भारतीय तट को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं उनकी सेवा को राष्ट्र को सलाम करता हूं।”

LIVE TV