एक दो नहीं इस इंडियन आयडल के खिलाफ जारी हुए 46 फतवे

इंडियन आयडलअसम। अपने सुरों से सबका दिल मोह लेनी वाली नहिदा आफरीन मुश्किलों में घिरी हुई हैं। इंडियन आयडल के जरिए पूरे देश को अपनी आवाज का दीवाना बना चुकी नाहिदा के खिलाफ फतवा जारी हुआ है। इसके बावजूद वह इस्लाम के धर्मांधों के आगे झुनके को मंजूर नहीं हैं।

साल 2015 में नहीदा इंडियन आयडल जूनियर की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। 16 वर्षीय नहिदा के खिलाफ असम में 46 फतवे जारी हुए हैं। उन्हें गाना गाने से रोकने के लिए ये फतवे जारी किए गए हैं।

बीते दिन, मध्यम असम के होजोई और नागांव जिले में असमिया भाषा में कुछ पर्चे बांटे गए हैं। इन पर्चों पर असममिया भाषा में फतवा लिखा हुआ है। साथ ही इसमें फतवा जारी करने वालों के नाम भी लिखे हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नहिदा ने हाल ही में कुछ आतंकवाद संगठन जैसे आईएस और भी कई संगठन के खिलाफ गाने परफॉर्म किए थे। इस कारण से नाहिदा को निशाने पर साधा गया है।

असल में नाहिदा को 25 मार्च को असम के लंका इलाके के उदाली सोनई बीबी कॉलेज में गाना गाना था। फतवे के मुताबिक, ऐसा करना शारिया के खिलाफ माना गया है। जिस वजह से इनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया है। फतवे के मुताबिक रात में कहीं जाकर गाना और म्यूजिकल नाइट जैसी चीजें करना शरिया के खिलाफ होती है।

नाहिदा आफरीन दसवी कक्षा की छात्रा हैं। इस पूरे मामले में जब उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘’मैं इस पर क्या कहूं। मुझे लगता है कि मेरा संगीत अल्लाह का तोहफा है।’ निडर नहिदा ने कहा कि वह इन धमकियों के आगे कभी नहीं झुकेंगी। वह संगीत का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी।

LIVE TV