आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने से फैंस हुए नाराज , दीपिका ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

मुंबई : बॉलीवुड दुनिया की सबसे फेमस दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म ‘छपाक’ का फर्स्ट लुक सोमवार को रिलीज हो गया । दीपिका के इस लुक को देख दर्शक ही नहीं पूरा बॉलीवुड भी हैरान रह गया।

बीते साल उनकी फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका के किरदार की बहुत तारीफ हुई थी। देखा जाये तो फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से दीपिका वंचित रह गईं और ये अवॉर्ड आलिया भट्ट को मिला हैं। इसके बाद दीपिका के फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर उतरा हैं।

जल्लाद पति ने जंजीरों से बांधकर की अपनी पत्नी की पिटाई , पकड़े जाने पर बोला कुछ ऐसा

बता दें की सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात का कड़ा विरोध हो रहा है। इस मामले पर कुछ लोगों का कहना है कि अगर आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलकर दिया जा सकता है तो ऐसा दीपिका पादुकोण और आलिया को भी एक साथ मिलकर पुरस्कार दिया जा सकता था।

दीपिका पादुकोण ने फैंस की नाराजगी को देखते हुए सोशल मीडिया पर उनके लिए संदेश दिया है। दीपिका ने फैंस से हाथ जोड़कर कहा है कि वह इस बात के लिए माफी चाहती हैं कि उन्होंने सभी को निराश किया है लेकिन वह वादा करती हैं कि आगे इससे ज्यादा मेहनत करेंगी।

दरअसल जनवरी, 2018 में दीपिका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में रानी पद्मिनी का रोल निभाया था। फिल्म को रिलीज के समय काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।

फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर थे।गौरतलब है की अब दीपिका ने मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

फिल्म में वह एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेस्सी भी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

LIVE TV