दादी-नानी के नुस्‍खे : आम से पाइए दमकती कुदरती त्‍वचा, जानिए लाभ

आमकुछ दिनों में आम यानी की फलों का राजा बाजार में मिलना शुरु हो जाएगा। इसकी महक हर किसी का मन मोह लेती है और भूख बढा देती है। क्‍या आप जानते हैं कि आम आपको खूबसूरत बनाने के लिये भी बहुत काम आ सकता है। अगर आप आम खा कर उसके छिलके को फेक देते हैं तो आपको बता दें कि छिलका भी बडे़ काम का होता है। इसे धूप में सुखा कर इसका पाउडर बना सकते हैं और फेस पैक बना सकते हैं। आम त्‍वचा को चमकदार और सुदंर बना सकता है। इसके पल्‍प को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर से ब्‍लैकहेड्स, झाइयां, डार्क सपॉट आदि मिटती है। दादी-नानी के नुस्‍खे में आज आपको बता रहे हैं इसके के फायदे के बारे में।

आम के सौंदर्य वर्धक फायदे-

एक टी स्‍पून आम का पल्‍प लें, उसमें आधा चम्‍मच दूध या मि‍ल्क पाउडर, शहद मिलाएं और अपने चेहरे पर गोलाई में मले। इससे डेड स्‍किन और ब्‍लैकहेड्स साफ होते हैं साथ ही चेहरे का ग्‍लो भी बढ़ता है।

आमतौर पर हम इसके छिलके को फेक देते हैं, पर आप इसे धूप मे सुखा कर पाउडर बना सकती हैं। इसमें दही मिलाएं और फेस पैक बना लें। इससे चेहरे के डार्क स्‍पॉट, झाइयां हटती हैं।

कच्‍चे आम का टुकड़ा कर के उसे पानी में उबाल लें। इस पानी को चेहरे के पिंपल हटाने में इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इस पानी से अपने मुंह को दिन में दो बार धोएं।

एक चम्‍मच गेहूं का आटा ले कर उसमें इसका गूदा मिलाएं और त्‍वचा पर प्रयोग करें। यह चेहरे के पोर्स के अंदर जा कर उसे साफ करेगा।

इस फल के छिलके को अपने हाथ और पैरों पर मलें, इसके बाद उस पर दूध की मलाई लगाएं। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से त्‍वचा को धो लें। इससे टैनिंग दूर होती है।

LIVE TV