आम के साथ इसकी पत्तियां भी फायदेमंद, छूमंतर हो जाएंगी ये समस्याएं

आमनई दिल्ली। सभी जानते है कि आम को फलों का राजा उसके गुणकारी फायदों की वजह से कहा जाता है। आम सबकी फेवरेट लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। आम खाने से आपको आखों से संबंधित और कैंसर जैसी समस्याओं से निजात मिलता है। सारे गुण सिर्फ आम में ही नहीं होते है बल्कि उसके पत्तों में भी होते हैं। आम के पत्तों में बेहतरीन सेहत का खजाना छिपा है।

आम के पत्तों में मैगीफेरिन, गैलिक एसिड, पॉलिफिनॉल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सारे गुण आम के पत्तों को सेहतमंद बनाते हैं। इसका अर्क अस्थमा और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं आम के पत्तों के और भी कई तरीकों से फायदेमंद है। आज हम आपको आम के पत्तों के फायदे बताएंगे।

यह भी पढ़ें : देश में दिखी ‘उम्मीद’, अब होगा कैंसर का मुफ्त इलाज

आम के पत्तों के खास गुण

ब्लड शुगर नियंत्रण

आम के पत्तों में मौजूद टैनिन की वजह से ब्लड शुगर नियंत्रित होता है। आम के पत्तों से निकला अर्क इंसुलिन उत्पादन और ग्लूकोज का प्रसार ब्लड शुगर के स्तर को घटाता है।

यह भी पढ़ें : टमाटर के मंहगे होने के दुख को कहें अलविदा, जानें इससे होने वाले नुकसान

कम कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर आपके हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है। आम के पत्तों में फाइबर, पेक्टिन और विटामिन सी ज्यादा मात्रा में होता है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल, खासतौर पर एलडीएल या हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के लेवल को घटाता है। इसके अलावा फल में मौजूद फ्लेवोनोविड्स लिपिड लेवल को कम करने में मदद करता है। इससे आपकी धमनियां मजबूत और स्वस्थ बन सकती है।

यह भी पढ़ें : 

रेटिनोपैथी का इलाज

आम के फल के साथ-साथ पत्तों में भी विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिये बेहद फायदेमंद होता है। यही कारण है कि पत्ते भी आंखों को खराब होने से बचा सकते हैं।

किडनी और लीवर की सेहत

आम की पत्तियों से किडनी में पथरी की समस्या को हल किया जा सकता है। इसी तरह यह आपको पित्ताशय की पथरी से निजात पाने और लीवर को सेहतमंद रखने में भी मदद करता है।

 

 

LIVE TV