आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया? तो क्यों नहीं छोड़ते कंगाल करने वाली ये 8 आदतें

किस्मत हर कोई चमकाना चाहता है। अच्छा समय आने का इंतजार कर कोई करता है। बुरे वक्त के लिए किस्मत को कोसते हैं। पैसा आने का रास्ता एक और जाने के अनेक होने पर भगवान को दोष देते हैं। लेकिन असली दोष कहां होता है ये हर कोई आसानी से देख नहीं पाता।

दोष

जिस तरह से सभी नौकरी और पैसे की तलाश में लगे रहते हैं, उसी तरह हम अगर उन दोष को ढूंढ़ लें तो हमें किसी चीज की कमी नहीं होगी। ईश्वर से गरीब के लिए लड़ना छोड़कर हम उन्हें धन्यवाद कहेंगे। लेकिन जिंदगी में कुछ भी ऐसे ही नहीं मिल जाता। इसके लिए बदलाव करने पड़ते हैं। वो हम आज तक आपको बताएंगे…

वास्तु के अनुसार, घर में रहने वाले हर सदस्य को कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि गलत आदतों का असर घर के ओरा मंडल पर भी पड़ता है।

अगर घर के किसी भी सदस्य में ये आदतें हों तो इसका सीधा प्रभाव अन्य सदस्यों की आय व स्वास्थ्य पर पड़ता है।

जानिए वो 8 आदतें, जिनका असर घर पर पड़ता है-

बेडरूम में कभी भी पूजा घर नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से घर में कलह, आर्थिक परेशानी और दूसरी कई तरह की कई गंभीर समस्याएं घेरना शुरू कर देती हैं।

जिस आलमारी या तिजोरी में पैसा या कीमती सामान रखते हों, उसके पीछे या उससे सटाकर झाडू नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना धन की हानि करवाता है।

झाडू कभी भी आलमारी या तिजोरी के पीछे या उससे सटाकर नहीं रखनी चाहिए। ये आदत आपको कंगाल बना देगी।

बाथरुम और टॉयलेट के दरवाजों को अनावश्यक खुला रखने पर घर-दुकान में लगातार पैसों का नुकसान होता रहता है।

घर में कांटे वाले, दूध निकलने वाले और विषैले पेड़-पौधे नहीं लगाना चाहिए, इससे धन और स्वास्थ्य की हानि होती है।

घर की दीवारों एवं फर्श पर बच्चों को पेंसिल, चॉक या कोयले से लकीरें नहीं बनाने दें, माना जाता है इससे खर्च और उधारी बढ़ती है।

किचन में दवाइयां रखने की आदत वास्तु के अनुसार बिल्कुल गलत मानी जाती है। ऐसा करने के लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है।

घर के दक्षिम दिशा में एक्वेरियम या पानी से संबंधित कोई मूर्ति या शो-पीस भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे आमदनी कम होती है और खर्च बढ़ता है।

घर-दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी नाराज हो जाते हैं।

LIVE TV