आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं मशरूम , जाने कैसे…

देश में अधिकतर लोगों को मशरूम बहुत पसंद हैं. देखा जाये तो लोग मशरूम की सब्जी या फिर अपनी स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। बतादें कि क्या आप जानते हैं यह सब्जी केवल खाने में ही स्वादिष्ट नही होती है। बल्कि यह गुणों का भंडार भी है।यह सीलन और नमी वाली जगह पर उगाया जाता है, सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेद में मशरूम का इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जाता है। तो आइए जाने पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम को खाने से किस तरह स्वास्थ्य को फायदा होता है।

 

देखा जाये तो मशरूम का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट मिलता है। जो उम्र के बढ़ते हुए लक्षणों को कम करता है और त्वचा में कसाव लाता है जिससे आप जवां नजर आते हैं। वहीं मशरूम का नियमित सेवन करने से बॉ़डी में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। जिसके कारण सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां जल्दी नहीं होती हैं।

खुशखबरी ! 10वीं और 12वीं के साथ स्नातक के लिए सरकारी नौकरी का सुनेहरा मौका , ऐसे करें आवेदन…

दरअसल मशरूम का नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होता है जो हमारे शरीर का बीस प्रतिशत विटामिन की जरूरत को पूरा करता है। मशरूम में बीटा ग्लूकेन होता है जो सीधे तौर पर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और साथ ही दिल की सेहत को सही रखता है। इसके साथ ही ये टाइप टू डायबिटीज के खतरे से बचाता है।

 

LIVE TV