आपकी रसोई में है खर्राटों का रामबाण इलाज, जानें कौन सी है वो चीज

रात को बिस्तर पर लेटते ही एक गहरी नींद का सपना हर कोई देखता है। ऐसे में अगर आपके पाटनर के खर्राटे आपके इस सपने को तोड़ने की गुस्ताखी करते हैं तो गुस्सा आना तो लाजमी है। इतना ही नहीं कई बार पार्टनर के खर्राटे आपसी कलेश की वजह भी बन जाते हैं। दरअसल बहुत ज्यादा थकान या बंद नाक की वजह से खर्राटे आते हैं। ऐसे में रसोई में मौजूद ये चीजें आपकी परेशानी को झट से दूर कर देगी।

पुदीने का तेल
सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होगी। आप चाहें तो नाक के पास पुदीने का तेल लगाकर सो भी सकते हैं।

जैतून का तेल
जैतून के तेल में मौजूद तत्व सांस लेने में आने वाली परेशानी को दूर करते हैं। रात को सोने से पहले शहद के साथ इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है।
घी
घी खर्राटों को रोकने के लिए कारगर उपायों में से एक माना गया है। ये सभी के किचन में मौजूद होता है। रात को सोने से पहले घी को गुनगुना कर लें और ड्रॉपर की सहायता से इसकी एक-दो बूंदों को नाक में डालें। ऐसा रोज करने से आपको फर्क पड़ेगा। यह सबसे आसान उपाय है।

टी ट्री ऑयल
नाक बंद हो जाने के कारण भी खर्राटे आने पर आप पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालकर दस मिनट के लिए भाप ले सकते हैं। इससे नाक खुल जाएगी।

इलायची
रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची या इसका पाउडर मिलाकर पिएं। ऐसा रोज करने से खर्राटे की समस्या दूर होती है।

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होंगे दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा

हल्दी वाला दूध
हल्दी को अधिकतर समस्याओं का रामबाण इलाज माना गया है। रोज सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोने से खर्राटे की समस्या से आराम मिलता है।
शहद
खर्राटों से निजात पाने के लिए शहद एक कारगर उपाय है। इसके लिए रोज रात को गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको सांस लेने में आने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है।

LIVE TV