आने वाला है नया मेहमान : आलिया भट्ट, रणबीर कपूर ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा

Karishma Singh

आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि वे जल्द ही एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  के 14 अप्रैल को  शादी के बंधन में बंधने के महीनों बाद यह खबर आई है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 27 जून को इंटरनेट पर इंस्टाग्राम पर तस्वीर को साझा करते हुए, आलिया ने लिखा, “हमारा बच्चा .. जल्द ही आ रहा है।” यह जोड़ी पहली बार  नवंबर में आने वाली फिल्म  “ब्रह्मास्त्र” में  एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का पार्ट वन 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगा।

LIVE TV