आठ सूत्रीय मांगों लेकर लेखपालों ने किया प्रदर्शन, मांग पूरी न होने पर दी ये चेतावनी

रिपोर्टर- आशीष सिंह

लखनऊ- जिला लेखपाल संघ ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। यहां पर बीकेटी, सदर, मोहनलाल गंज, मलिहाबाद और सरोजनीनगर के लेखपाल मौजूद रहे।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुशील शुक्ल ने बताया कि 10 दिसंबर से तहसील स्तर पर यह प्रदर्शन चल रहा था, लेकिन मांगे पूरी न होने पर आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया है। इसके बाद भी यदि मांगे पूरी नही हुयीं तो प्रदेशभर के लेखपाल विधानभवन का घेराव करेंगे।

बारिश में अनाज भीगने से किसानों को भारी नुकसान, मंडी के शेडों में रखा है व्यापारियों का खरीदा अनाज

आपको बता दें कि सदर तहसील में 46, मोहनलालगंज में 42, मलिहाबाद 60, बीकेटी 58, सरोजनीनगर में 45 लेखपाल काम कर रहे हैं। लेखपालों की हड़ताल से आम लोगों पर असर पड़ा जिसमें कई लोगों के जाति, निवास, खसरा, खतौनी जैसे कई प्रमाण पत्र नही बन पाए।

बस की दुर्दशा के चलते हेलमेट लगाकर बस चलाने को मजबूर हैं चालक, परिवहन निगम की हालत ख़राब

LIVE TV