आज का सुविचार: जीने की सही प्रेरणा देती हैं चाणक्य की यह बातें, एक बार जरूर पढ़ें

आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे उन्होंने कई ऐसी बाते बताईं जो आप आदमी का पूरा जीवन बदल कर रख देंगी। चाणक्य नीति के अनमोल विचार सभी की जिंदगी में कुछ न कुछ बदलाव ला सकते हैं। आइए कुछ ऐसे ही विचार हम आपको बताते हैं-

- निर्बल राजा को तत्काल संधि कर लेनी चाहिए।
- निकट के राज्य स्वभाव से कई बार शत्रु हो जाते हैं।
- ऋण, शत्रु और रोग को जल्द ही समाप्त कर देना चाहिए।
- संकट के समय में इंसान की बुद्धि ही केवल काम आती है।
- लोहे को लोहे से ही काटना चाहिए।
- सांप को दूध पिलाने से विष बढ़ता है न की अमृत।
- शेर भूखा होने पर भी कभी तिनका नहीं खाता है।