आज का सुविचार: चाणक्य की यह बातें निश्चित रूप से आपका जीवन बदल देंगी, एक बार जरुर पढ़ें

आचार्य चाणक्य बहुत गुणवान और विद्वान थे। वह शिक्षक होने के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। अपनी कुशलता को प्रबल करने के लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य द्वारा बनाई गई उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है। आज हम उन्हीं नीतियों में से कुछ नीतियां आपको बताने जा रहे हैं जिससे आपके विचारों में बदलाव होने के साथ ही आपके दैनिक जीवन में भी सुधार हो जाएगा। साथ ही आज हम जानेंगे की चाणक्य की नजरों में किस दौलत का मेल नही है।आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे उन्होंने कई ऐसी बाते बताईं जो आप आदमी का पूरा जीवन बदल कर रख देंगी। चाणक्य नीति के अनमोल विचार सभी की जिंदगी में कुछ न कुछ बदलाव ला सकते हैं।

आइए कुछ ऐसे ही विचार हम आपको बताते हैं-

  •  निर्बल राजा को तत्काल संधि कर लेनी चाहिए।
  • निकट के राज्य स्वभाव से कई बार शत्रु हो जाते हैं।
  • ऋण, शत्रु और रोग को जल्द ही समाप्त कर देना चाहिए।
  • संकट के समय में इंसान की बुद्धि ही केवल काम आती है।
  • लोहे को लोहे से ही काटना चाहिए।
  • सांप को दूध पिलाने से विष बढ़ता है न की अमृत।
  • शेर भूखा होने पर भी कभी तिनका नहीं खाता है।
LIVE TV