आज का सुविचार: अभी भी प्रासंगिक हैं वर्षों पहले लिखी गयी यह बातें, बदल सकती हैं आपका जीवन
आज से तकरीबन 2300 साल पहले चाणक्य नीति लिखी गयी थी। लेकिन उसमें लिखी ज्यादातर बातें आज भी उतनी ही सटीक बैठती है जैसी की उस दौरान थी। आइए आचार्य चाणक्य की लिखी उन्हीं कुछ बातों को जानते हैं।

- मन में सोचें गये काम को किसी के सामने जाहिर नहीं करना चाहिए। उस काम को मन में रखते हुए ही पूरा करना चाहिए।
- जो व्यक्ति ज्ञान आर्जन करने में, खाने में और काम करने में शर्माता नहीं वह सुखी रहता है।
- जो भविष्य के लिए तैयार है वह किसी भी परिस्थिति को चतुराई से निपटाता है।
- नसीब के सहारे चलने वाले लोग जल्द ही बर्बाद हो जाते हैं।
- दूर दिखने वाली चीज असंभव दिखाई देती है। हालांकि हमारी पहुंच से बाहर दिखने वाली चीज भी आसानी से हासिल हो सकती है। यदि हम उसके लिए मेहनत करें।
- भविष्य में आने वाली मुसीबतों से बचने के लिए धन इकट्ठा करना चाहिए।
- प्रत्येक चीज की अति बुरी होती है। अत्यधिक सुंदरता के कारण ही सीता का हरण हुआ था। इसी के साथ अत्यधिक घमंड के कारण ही रावन का अंत।