आज का सुविचार : लक्ष्मी पाना चाहते हैं? इस चाणक्य निति को अपनाएं

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को धन के मामले में गंभीर रहना चाहिए। चाणक्य को आचार्य चाणक्य के नाम से भी जानते हैं। इनका संबंध अपने समय के विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्च विद्यालय से था। चाणक्य यहां पर विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की शिक्षा प्रदान किया करते थे। चाणक्य को अर्थशास्त्र शास्त्र का ज्ञाता माना जाता है। धन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में बताई हैं। चाणक्य के अनुसार लक्ष्मी जी की कृपा पाना है तो इन बातों का ध्यान रखें-

  • धन का व्यय: चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य को धन के व्यय को लेकर अत्यंत गंभीर और सतर्क रहना चाहिए। जो लोग धन आने पर उसके व्यय को लेकर कतई नहीं सोचते हैं और अनावश्यक चीजों पर धन को खर्च करते रहते हैं।
  • धन की बचत: चाणक्य नीति कहती है कि जो लोग धन की बचत करते हैं।आवश्यकता पड़ने पर ही धन को खर्च करते हैं। ऐसे लोगों पर लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहती है।
  • धन की रक्षा: चाणक्य नीति कहती है कि धन आने पर इसकी गंभीरता से रक्षा करनी चाहिए। जो लोग धन की रक्षा नहीं करते हैं, लक्ष्मी जी उनसे नाराज हो जाती हैं और उस स्थान को छोड़कर चली जाती हैं।
LIVE TV