आज का सुविचार: चाणक्य के अनुसार इन कारणों से होती है जमा पूंजी नष्ट

आचार्य चाणक्य को उनकी नीतियों के लिए जाना जाता है वह दूसरों से अलग सोंच रखने वाले व बहुत गुणवान और विद्वान थे। अपनी कुशलता को प्रबल करने के लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। वह शिक्षक होने के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। चाणक्य ने अपने ज्ञान की सहायता से लोगों की सेवा की। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य द्वारा बनाई गई उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है।

चाणक्य की ये बातें आज के दौर में भी प्रासंगिक प्रतीत होती हैं। यही कारण है कि इतने वर्षों के बाद भी चाणक्य नीति की लोकप्रियता कायम है। चाणक्य नीति व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। चाणक्य नीति कहती है कि धन यानि पूंजी को सुरक्षित रखना है इन कार्यों को कभी नहीं करना चाहिए-

  • आय से अधिक धन का व्यय नहीं करना चाहिए
    चाणक्य नीति कहती है कि जो व्यक्ति आय से अधिक धन खर्च करते हैं, वे सदैव परेशान रहते हैं। धन को खर्च करते समय व्यक्ति को गंभीर रहना चाहिए।
  • गलत आदतों से बचें
    चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को धनवान बनना है तो गलत आदतों से दूर रहना चाहिए। गलत आदतें अपनाने से लक्ष्मी जी नाराज होती हैं और छोड़कर चली जाती हैं।
  • धन की रक्षा की करें
    चाणक्य नीति कहती है कि धन परिश्रम से प्राप्त करना चाहिए। इस धन की रक्षा गंभीरता से करनी चाहिए। धन की रक्षा न करने पर धन चला जाता है।
LIVE TV