आज का सुविचार: आचार्य चाणक्य के अनुसार सफलता पाने के ये तीन मंत्र

गलत रणनीतियों का पालन कर इंसान कितना ही सफलता पाने के लिए प्रयास क्यों न कर ले, परन्तु उसे सिर्फ असफलता ही मिलती है। इसलिए सफलता के लिए सही रणनीति का पता होना आवश्यक है और आचार्य चाणक्य से बेहतर कौन रणनीतिकार हो सकता है। सदियों पहले बताई गई आचार्य चाणक्य की बातें आज के समय में भी लागू होती हैं। इसलिए माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति चाणक्य की विचारों को मान ले तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

सफलता पाने के लिए अगर कोई आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई इस तीन बातों का पालन कर ले तो वो कभी असफल हो ही नहीं सकता। वो तीन मुख्य बातें हैं:-

  1. असफल व्यक्ति का सुझाव: ऐसा व्यक्ति से सुझाव लेना चाहिए जिसने हार का सामना किया हो। उसके अनुभव से आप सीख सकते हैं कि सफलता के सफर में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
  2. विजेता का अनुभव: आचार्य चाणक्य के मुताबिक विजेता का अनुभव भी बहुत मायने रखता है, क्योंकि सफलता प्राप्त करने के लिए आप उसके अनुभव और पथ पर चलकर आप भी विजेता बन सकते हैं।
  3. बहकावे में न आएं: चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए दूसरों की बातों में न आकर, अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना चाहिए। साफ़ शब्दों में कहें तो, दूसरे के बहकावे में कभी न आएं।
LIVE TV