आज का राशिफल(31-मई-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि-

शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतानों की तरफ चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी के बहकावे में न आएं। गलत संगत से अपना बचाव करें। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा।

वृषभ राशि-

संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों एवं खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिक्षा दर्शाने के लिए उत्तम समय है। अच्छे कामों में मन लग सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। रोजगार में वृधि हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। अच्छे काम के लिए शुभ दिन है।

मिथुन राशि-

नौकरी- धंधा में साथी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। माता जी के स्वास्थ का ध्यान रखें। बड़ों का विरोध न करें। अच्छी सलाह आपको गलत लग सकती है। तनाव में रहत सकते हैं।  

कर्क राशि-

विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। दांपत्यजीवन में मेल-जोल रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर भोजन खिलाएं। आत्मविश्वास बनाए रखें। दूसरों की गल सलाह मिल सकता है।

सिंह राशि- 

उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएँ बढ़ेंगी। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीध्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे। तनाव में रह कर कोई काम न करें।

कन्या राशि-

किसी बात को लेकर घबराहट हो सकती है। सोंच-संभलकर बोलें।  किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहं निमित्त बनेगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।

तुला राशि-

व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होती है। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभदायक व्यापार होगा। किसी के बेहकावे में न आए। दोस्तों के साथ से आपको कोई उपलब्धी मिल सकती है। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

वृश्चिक राशि-

व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आपको मनपंसद खाना मिल सकता है। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि-

घर से बाहर मिकलने से पहले बड़ों का आशिर्वाद लें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरकोध निर्मित होंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह मध्यम दिन है। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा।

मकर राशि-

क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएँगे। भागीदारों के साथ सम्बंध खराब होगा। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। किसी को भी उधार रुपये देने से बचें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। बड़े आपसे नाराज हो सकते हैं।

कुंभ राशि-

सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी रुचिपूर्ण भोजन, वस्त्र और वाहन- सुख मिलेगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। भागीदारों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा।

मीन राशि-

 प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा। ननिहाल की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। किसी काम को अधुरा न छोड़ें।FacebookTwitterWhatsAppEmailPrintShare

LIVE TV