आज का राशिफल(16-मार्च-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – व्यवसाय में धन- सम्बंधित आयोजन भी कर सकेंगे। उचित कारणो पर धन का खर्च होगा। विदेश स्थित व्यवसायीजनों से लाभ होने की संभावना है। उगाही एवं प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार से सम्बंधित कार्यों के लिए लाभदायी दिवस है। घर में शुभप्रसंग का आयोजन होगा। शेयर- सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के आरोग्य को लेकर चिंता रहेगी।

वृषभ राशि – व्यावसायिक रूप से आप नई विचारधारा अमल में लाएँगे। आलस्य और व्यग्रता बने रहेंगे, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। अग्नि, जल और अकस्मात से सावधानी बरतिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापारियों को धन की लेन-देन में प्रवास करने से लाभ होगा। व्यवसाय में पदोन्नति होगी।

मिथुन राशि – खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय अनिष्ट घटना न हो इसका ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धन का खर्च होगा। मध्याहन के बाद बौद्धिक अथवा साहित्यिक प्रवृत्तियों में रचेपचे रहेंगे। मानसिकरुप से अस्वस्थ होंगे। संतानों के प्रश्नों से मानसिक व्यग्रता बढेगी। धन का खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा।

कर्क राशि – स्वादिष्ट एवं उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रों और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर आप प्रसन्न रहोगे। आपका आर्थिक पहेलु सुदृढ़ बनेगा, ऐसे प्रबल योग हैं। विचारों में अनिर्णायक्ता रहेगी, मुसाफरी होगी। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा। नौकरी- धंधे में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। गुस्से को काबू में रखना। नये काम की शुरुआत मत करना।

सिंह राशि – नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बडे़ एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे। आप की वृद्धि होने से धन के मामलों में हाथ खुला रहेगा।

कन्या राशि – आभूषणों की खरीदी करेंगे और साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा दिन है। धन सम्बंधित विषयों में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद बने रहेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा और सहकार्यकरों का सहकार मिलेगा।

तुला राशि – आज के दिन भाग्यवृद्धि होनेवाली है। भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। हितशत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक हेतु से खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल नही है।

धनु राशि – आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है।आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्घि होगी।

मकर राशि – आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी तथा खर्च भी हो सकता है। आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी। पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा।

मीन राशि – प्रबल लाभ के भी योग हैं। फिर भी विचारों में अनिर्णायकता रहेगी। प्रवास होगा। आकस्मिक धन का खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद रहेंगे, फिर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी। क्रोध पर संयम रखिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा। स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा।

LIVE TV