आज का राशिफल(11-मई-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुंदर भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग बनेगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि – आज का दिन स्फूर्तिला और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे- सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशि – आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों में से बचा लेंगे। आपके वाणी- व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएँगे। परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। आँख में पीड़ा होगी, खर्च अधिक रहेगा। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति देगा।

कर्क राशि – आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग है। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।

सिंह राशि – कार्यों में विलंब से सफलता प्राप्त होगी। आफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करे सकेंगे। नए सम्बंध स्थापित करने या कार्य के सम्बंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। पिता के साथ मतभेद होने के आसार हैं।

कन्या राशि – शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतानों के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वादविवाद हो सकता है। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।

तुला राशि – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े- विवाद होने की संभावना है। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक होगा। हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होगे। आकस्मिक धनलाभ होने के आसार हैं। समय से भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक तथा अत्यधिक खर्च आपके मन को अस्वस्थ बनाएँगे।

वृश्चिक राशि – नौकरी- धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

धनु राशि – आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद ही आनंद होगा।

मकर राशि – आपका आज का दिन मिश्र फलदायी साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी, फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। परिणाम स्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता उदित होगी। उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।

कुंभ राशि – नकारात्मक विचारों से मन में हताशा जन्म लेगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना अनुभव करेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन और मानसिक शांति देंगे।

मीन राशि – आपका आज का दिन (सुख-शांति से व्यतीत होगा) व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति- पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमान्स अधिक प्रगाढ़ बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

LIVE TV