आज का राशिफल, 1 अप्रैल 2019, दिन- सोमवार

Aries (मेष)

आज का दिन : गोचर ग्रह मानसिक चिंताएं, शारीरिक कष्ट, अपयश, का सृजन कर रहे हैं। रक्तचाप, हृदय रोग, उदर विकार, नेत्रविकार आदि होने की आशंका बन सकती है, सेहत का विशेष ध्यान रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

बुरी बातें : वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, चोट-चपेट की आशंका बन रही हैं, मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

क्या करें : गेंहू व गुड़ का दान करें तो विपरीत प्रभावों को कम किया जा सकता है।

प्रेम प्रसंग : प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें

सेहत : मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Taurus (वृष)

आज का दिन : अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

बुरी बातें : सावधान रहें कि कोई बात ज्यादा न बिगड़ सके। आप सुस्त रहेंगे, तो इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। किसी दोस्त की अनदेखी न करें। काम पूरे होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गंभीर बातों की झंझट में न पड़ें

क्या करें : सिर में आंवला तेल लगाएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार भी मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। बड़े लोगों से मुलाकात होगी।

सेहत : मानसिक अशांति और तनाव रहेगा। थकान और आलस्य से भी परेशान रहेंगे।

 

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : मिथुन राशि के लिए पूरा माह सुख-समृद्धि लाने वाला है। सभी कार्य सफलतापूर्ण संपन्न होंगे, उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ व मान-सम्मान प्राप्त होगा,  प्रिय व्यक्ति अथवा पुराने मित्र का आगमन प्रसन्नता दिलाएगा।

बुरी बातें : कन्फ्यूजन की स्थिति में भी फंस सकते हैं। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी। घमंड और गुस्से पर कंट्रोल करें।

क्या करें : तांबे का टुकड़ा या बर्तन किसी धार्मिक स्थल पर दान करें, मनोकामना पूरी होगी।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर आपकी भावनाओं समझेगा। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता, नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।

सेहत : मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

 

Cancer (कर्क)

आज का दिन : माह का पूर्वार्द्ध जहां नकारात्मक प्रभाव लेकर आ रहा है, वहीं माह के उत्तरार्द्ध में सफलता आपका साथ देगी। माह के प्रारंभ में कार्यों में परेशानी उठानी पड़ सकती है, मित्रों व पुत्रों से मतभेद हो सकता है, भाग्य साथ नहीं देगा लेकिन माह मध्यम से ग्रह स्थिति आपके अनुकूल होगी। भाग्योदय हेतु तांबे का सूर्य बनवाकर प्रतिदिन पूजा करें तथा अपने साथ रखें।

बुरी बातें : आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है, इस मामले में सावधान रहें। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी।

क्या करें : बेसन के लड्डू बांटें।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। खास कामकाज की प्लानिंग हो सकती है।

नौकरी/शिक्षा : साझेदारी के बिजनेस में फायदा कम होगा। सावधान रहें। छात्रों को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिलेंगे।

सेहत : सेहत के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा।

 

Leo (सिंह)

आज का दिन : जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

बुरी बातें : आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। आज आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है

क्या करें : कुत्तों को गुड़ रोटी खिलाएं

प्रेम प्रसंग : लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ेगी। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स अपने काम से खुश नहीं रहेंगे

सेहत : सिरदर्द और मानसिक परेशानी रहेगी। मुंह के रोग भी परेशान करेंगे।

Virgo (कन्या)

आज का दिन : माह का पूर्वार्द्ध जहां नकारात्मक प्रभाव लेकर आ रहा है, वहीं माह के उत्तरार्द्ध में सफलता आपका साथ देगी। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल होगी।

बुरी बातें : कार्यों में परेशानी उठानी पड़ सकती है, मित्रों व पुत्रों से मतभेद हो सकता है। भाग्य साथ नहीं देगा

क्या करें : भाग्योदय हेतु तांबे का सूर्य बनवाकर प्रतिदिन पूजा करें तथा अपने साथ रखें।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए दिन अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।

सेहत : पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।

Libra (तुला)

आज का दिन :  मान-सम्मान में वृद्धि होगी, सभी प्रकार के सुख की प्राप्ती होगी। अन्न-वस्त्र इत्यादि का लाभ तथा मन व शरीर स्वस्थ रहेगा।

बुरी बातें : प्रेम प्रसंग में खुद को फंसा हुआ भी महसूस करेंगे। परिवार और ऑफिस के कुछ लोगों से आपकी नहीं बनेगी। आपको आज यह फैसला करने में भी समस्या हो सकती है। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। आज आप कुछ नया न करें। शरीर साथ नहीं देगा, हो सकता है

क्या करें : बहते पानी में तांबे का सिक्का डालें ताकि सूर्यदेव का पूर्ण आशीर्वाद मिल सके।

प्रेम प्रसंग : आपका प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकता है। विवाहित लोगों में भी किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।आज का राशिफल

नौकरी/शिक्षा : कारोबार में व्यस्तता भी रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में समय निकल जाएगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। अन्य फील्ड वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन कुछ खास नहीं है। सामान्य रहेगा।

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : ग्रह गोचर मानसिक भ्रम की स्थिति में डाल सकता है। बेवजह राज्याधिकारियों अथवा सरकार से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, पूर्ण बुद्धि-विवके का उपयोग कर लाभ के प्रतिशत में वृद्धि की जा सकती है।

बुरी बातें : आपको विचारों का विरोध हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की चिंता हो सकती है।

क्या करें : तांबे का टुकड़ा भूमि के अंदर गाड़ें ताकि विपरीत प्रभावों से सरलतापूर्वक बचा जा सके।

प्रेम प्रसंग : अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : संघर्ष के साथ सफलता एवं धन लाभ की स्थिति बन रही है।

सेहत : स्वयं और संतान को स्वास्थ्य कष्ट पैदा हो सकता है।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

बुरी बातें : पार्टनर के साथ खरीददारी होगी, विवाद भी हो सकते हैं। किसी बात पर मूड भी खराब हो सकता है।  नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें।

क्या करें : कच्चे दूध से चेहरा धोएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत हो सकता है।

नौकरी/शिक्षा : काम ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा।

सेहत : गले के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन : लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

बुरी बातें : बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह का विवाद होने के योग बन रहे हैं। कोई आपके काम या काम करने के स्टाइल का गलत मतलब भी निकाल सकता है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

क्या करें : चने की दाल किसी मंदिर में दान करें।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सेहत : सेहत नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।

 

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

बुरी बातें : परिवार में किसी तरह का कलह महसूस हो सकता है। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें।

क्या करें : लक्ष्मी जी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। बिजनेस में पिता से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। नतीजे आगे मिलेंगे।

सेहत : पेट दर्द हो सकता है। आलस और थकान रहेगी। भोजन में सावधानी रखें।

 

Pisces (मीन)

आज का दिन : मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

बुरी बातें : मोबाइल फोन, कम्प्यूटर या किसी भी और तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें। खास तौर पर संचार के साधन या उनसे जुड़ा कोई उपकरण आपको परेशान कर सकता है।

क्या करें : पूड़ी और बताशा छत पर रखें।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

नौकरी/शिक्षा : धैर्य रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। आज किए गए कामों के अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे।

सेहत : जोड़ों का दर्द परेशान करेगा।

LIVE TV